September 27, 2026 10:25 pm

रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण को 1.79 करोड़ की स्वीकृति, विधायक ने सीएम का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुलाकात कर विल्ला नौगांव क्षेत्र के डांडा देवराणा स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बड़े धार्मिक स्थलों के साथ स्थानीय आस्था से जुड़े मंदिरों और मेलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि डांडा देवराणा स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर 65 गांवों के आराध्य देवता का प्रमुख आस्था केंद्र है। सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की धार्मिक पहचान मजबूत होगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पहले रुद्रेश्वर महादेव मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने पर भी धन्यवाद ज्ञापित किया। उनके अनुसार इससे क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक विरासत को नई पहचान मिलेगी।

मुलाकात के दौरान रुद्रेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें