August 8, 2026 1:29 pm

मेगा प्रोजेक्ट्स की समयबद्ध पूर्णता पर मुख्य सचिव सख्त, रुद्रपुर-पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश के मेगा प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए सभी बड़े निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मासिक और त्रैमासिक लक्ष्य तय कर परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्य सचिव ने ऊर्जा विभाग के अंतर्गत जल विद्युत निगम, पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन और यूपीसीएल की बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बिजली व्यवस्था में नुकसान कम करने वाले कार्यों के लिए वित्तीय और भौतिक लक्ष्य तय कर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने तथा सीमांत गांवों के विद्युतीकरण कार्य को भी तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों का निर्माण शीघ्र पूरा कर कक्षाएं शुरू करने तथा हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा।

शारदा घाट कार्य में देरी पर जताई नाराजगी

मुख्य सचिव ने शारदा घाट के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। वहीं, आगामी कुंभ-2027 को ध्यान में रखते हुए ऋषिकेश गंगा गलियारे के कार्य को भी गति देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि दिसंबर 2026 तक जितना कार्य पूरा किया जा सकता है, उसी के अनुरूप निर्माण कार्य शुरू किया जाए।

इसके साथ ही महिला एवं बाल कल्याण विभाग के निर्माणाधीन कामकाजी महिला छात्रावासों के संचालन के लिए प्रभावी व्यवस्था तैयार करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें