August 8, 2026 12:50 pm

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने नई टीम का किया ऐलान, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिवों की सूची जारी

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नई प्रदेश कार्यकारिणी और विभिन्न संगठनात्मक समितियों की घोषणा कर दी है। नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का कहना है कि यह टीम संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने का काम करेगी।

नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव और 107 नेताओं को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति का भी गठन किया है।

नई कार्यकारिणी समिति में गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत और भुवन चंद्र कापड़ी सहित 41 नेताओं को शामिल किया गया है।

घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को बनाया गया है, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक नियुक्त किया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की जिम्मेदारी विक्रम सिंह नेगी को सौंपी गई है। एसआईआर समिति के अध्यक्ष मनोज रावत बनाए गए हैं, जबकि चार्जशीट समिति की कमान करन माहरा को दी गई है। इस समिति में मनोज रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और डॉ. प्रतिमा सिंह को सदस्य बनाया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि नई कार्यकारिणी और समितियां आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें