August 7, 2026 3:05 am

बनबसा स्टेशन पर रुकेगी अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस, मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर रेल मंत्री ने दी मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बनबसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 15093/15094 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस के नियमित ठहराव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को आधिकारिक पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दी।

रेल मंत्रालय ने जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की सिफारिश पर सकारात्मक निर्णय लिया है। इसके बाद अब अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस का नियमित ठहराव बनबसा रेलवे स्टेशन पर होगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे सीमांत क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिक परिवारों और श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से कुमाऊं क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें