August 4, 2026 3:30 am

“विकसित उत्तराखंड विजन-2047” को लेकर उच्च स्तरीय ब्रेनस्टॉर्मिंग बैठक का आयोजन…

देहरादून। सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट, राजपुर रोड में सोमवार को विकसित उत्तराखंड विजन-2047″ को लेकर उच्च स्तरीय ब्रेनस्टॉर्मिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के दीर्घकालिक विकास के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों के बेहतर उपयोग और महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को हासिल करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का शुभारंभ करते हुए प्रमुख सचिव (वन) आर. के. सुधांशु ने बताया कि विकसित उत्तराखंड विजन-2047 लगभग तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगले चरण में प्रत्येक जिले के लिए अलग जिला स्तरीय विजन-2047 कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिसे दिसंबर 2026 तक अंतिम रूप दिया जाएगा।

बैठक में राज्य के प्रमुख विकास क्षेत्रों उद्यानिकी, पर्यटन, सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को मजबूत बनाने की रणनीति पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समावेशी विकास और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बालिकाओं में शुरुआती स्तर से ही एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित) शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर बल दिया गया।

विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन और सभी संकेतकों की नियमित निगरानी के लिए गुणवत्तापूर्ण डाटा उपलब्ध कराने तथा राज्य में केंद्रीकृत डाटा सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता भी बैठक में प्रमुखता से उठाई गई।

बैठक में प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री रमेश कुमार सुधांशु, प्रमुख सचिव (नियोजन) आर. मीनाक्षी सुन्दरम्, विभिन्न विभागों के सचिव एवं अपर सचिव, मंडलायुक्त, सभी जिलाधिकारी तथा सेतु आयोग और सीपीपीजीजी के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें