August 3, 2026 3:11 am

कॉमनवेल्थ गेम्स में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने जीता कांस्य पदक, प्रदेश में जश्न का माहौल, CM ने दी बधाई

देहरादून। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्तराखंड की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा ने महिला 63 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है।

पदक जीतने की खबर मिलते ही उन्नति के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। घर में जश्न का माहौल रहा और सभी ने उन्नति की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

परिजनों ने बताया कि उन्नति बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित रही हैं और कठिन मेहनत, अनुशासन तथा लगन के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्नति शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि उन्नति भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगी।

उन्नति के परिजनों ने उम्मीद जताई कि वह आने वाली प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव और बढ़ाएंगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें