August 3, 2026 3:24 am

MDDA में हर महीने 2 बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अब सीधे अधिकारियों से रख सकेंगे शिकायत

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आम नागरिकों की शिकायतों और सुझावों के त्वरित समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब प्रत्येक माह के पहले और अंतिम सोमवार को प्राधिकरण मुख्यालय में समाधान दिवस’ आयोजित किया जाएगा, जहां लोग सीधे अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रख सकेंगे।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्राधिकरण का उद्देश्य विकास कार्यों के साथ-साथ जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस शिकायतों के पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध निस्तारण का प्रभावी मंच बनेगा। आमजन से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी।

एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि समाधान दिवस प्रत्येक माह के पहले और अंतिम सोमवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्राधिकरण मुख्यालय, देहरादून में आयोजित होगा। इस दौरान प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों का नियमानुसार परीक्षण कर संबंधित विभागों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्राधिकरण ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त मामलों का गंभीरता से निस्तारण किया जाए और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। एमडीडीए का मानना है कि यह पहल नागरिकों और प्राधिकरण के बीच विश्वास को मजबूत करेगी। भवन मानचित्र स्वीकृति, अवैध निर्माण, भूमि संबंधी विवाद, विकास कार्यों और अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मामलों के लिए अब लोगों को एक निर्धारित मंच और समय उपलब्ध होगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें