September 27, 2026 8:21 pm

टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना पर मंथन, सीएम धामी से स्वास्थ्य मंत्री और विधायक ने की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल तथा टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टिहरी जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जैसे भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और पूरे गढ़वाल मंडल के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभावनाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता दूरस्थ, पर्वतीय और सीमांत क्षेत्रों तक विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। इसके लिए चिकित्सा अवसंरचना के विकास, मेडिकल एवं नर्सिंग शिक्षा के विस्तार, चिकित्सकों की उपलब्धता और आधुनिक उपकरणों से लैस स्वास्थ्य संस्थानों पर लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत योजना, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, टेलीमेडिसिन सेवाओं और मेडिकल शिक्षा संस्थानों के विस्तार से प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री को टिहरी की स्वास्थ्य आवश्यकताओं और मेडिकल कॉलेज स्थापना से जुड़े प्रस्तावों की जानकारी दी। वहीं विधायक किशोर उपाध्याय ने मेडिकल कॉलेज को क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता बताते हुए इसे शीघ्र स्थापित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर सकारात्मक विचार का आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को अधिक मजबूत, आधुनिक और जनोन्मुख बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें