September 27, 2026 8:05 pm

हरिद्वार: युवा शक्ति संवाद सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, कहा- भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित युवा शक्ति संवाद सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया और विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका मुख्यमंत्री ने विस्तार से जवाब दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है, क्योंकि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है और यही जनसांख्यिकीय शक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी केवल सपने देखने वाली नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने वाली पीढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज का युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि स्टार्टअप और नवाचार के माध्यम से रोजगार देने वाला ‘जॉब क्रिएटर’ बन रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं। इन योजनाओं से लाखों युवाओं को उद्यमिता, तकनीक, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत के युवा विज्ञान, तकनीक, खेल, उद्योग, अनुसंधान और नवाचार जैसे क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें