August 2, 2026 3:13 am

उत्तराखंड में छह दिन बारिश का दौर, चार अगस्त तक भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार राज्य में 1 से 6 अगस्त तक अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। विभाग ने 4 अगस्त तक कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में तेज से अति तेज वर्षा हो सकती है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

2 अगस्त को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3 अगस्त को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तीव्र से अति तीव्र वर्षा होने का अनुमान है।

विभाग ने बताया कि 5 और 6 अगस्त को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने, पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें