July 30, 2026 3:22 am

केंद्रीय मंत्री के बयान के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

देहरादून। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस ने देहरादून के एस्लेहॉल चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया।

ज्योति रौतेला ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को अपने शब्दों का चयन जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने और महिलाओं के सम्मान के पक्ष में एकजुट होने की अपील की।

महिला कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। संगठन का कहना है कि महिलाओं, युवाओं और बेरोजगारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम करने के बजाय गैर-जिम्मेदाराना बयान दिए जा रहे हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें