देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन, देहरादून पहुंचकर दिवंगत अधिकारी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार और पूरा प्रदेश शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मनोज मनराल ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनका असामयिक निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।











