July 23, 2026 6:59 am

हेडलाइन: भर्तियों की मांग को लेकर सचिवालय कूच, बेरोजगारों को पुलिस ने बैरिकेडिंग पर रोका

देहरादून: देहरादून में उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न लंबित भर्तियों को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। परेड ग्राउंड से पैदल मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके विरोध में बेरोजगार सड़क पर धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की एई और जेई भर्ती जल्द जारी करने, लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को पूरा करने, उत्तराखंड पुलिस में 1500 पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी करने तथा महिला पुलिस सिपाही के 400 पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम कंडवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं के साथ किए गए रोजगार संबंधी वादों को पूरा करने में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि 60 हजार भर्तियों का वादा आज तक पूरा नहीं हुआ, जबकि प्रदेश के युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

राम कंडवाल ने कहा कि यदि समय पर भर्ती विज्ञप्तियां जारी कर दी जातीं तो युवाओं को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की नौबत नहीं आती। उन्होंने दिल्ली में बेरोजगार युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी निंदा की और सरकार से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें