July 15, 2026 10:21 am

मुख्यमंत्री धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन ने की मुलाकात, भेंट की अपनी तीन साहित्यिक कृतियां

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में साहित्यकार एवं इंडो-जर्मन सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. योजना साह जैन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी तीन साहित्यिक कृतियां इमली का चटकारा (कहानी संग्रह), बनारस मीट्स बर्लिन (उपन्यास) और कागज पे फुदकती गिलहरियां (कविता संग्रह) भेंट कीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. योजना साह जैन को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साहित्य समाज, संस्कृति और मानवीय मूल्यों को सशक्त अभिव्यक्ति देने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने भारत और जर्मनी के बीच सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संवाद को मजबूत करने में डॉ. जैन के योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. योजना साह जैन की रचनाएं भारतीय संस्कृति, लोकजीवन और संवेदनाओं को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के साथ भारत और जर्मनी के सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें