July 13, 2026 12:58 am

सीएम को सौंपा ज्ञापन, जनसेवा शिविर में महिला की मांग पर तुरंत कार्रवाई, स्वरोजगार को मिला सहारा

देहरादून। सहसपुर में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इसी दौरान स्थानीय निवासी श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जूट बैग निर्माण के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से बबली गुप्ता को शाम तक सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

सिलाई मशीन मिलने से अब बबली गुप्ता को जूट बैग निर्माण के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने और अपनी आजीविका मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि सरकार की पहल से उनके रोजगार की राह आसान हुई है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें