July 13, 2026 12:53 am

uttrakhand: अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, बने देश के सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रक

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को देश के सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रक के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान दमन में आयोजित ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रदान किया गया।

ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य कर रहा है। विभाग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावटखोरी पर कार्रवाई, खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूनों की जांच के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।

औषधि प्रशासन के क्षेत्र में भी विभाग नकली और अवैध दवाओं के कारोबार पर अंकुश लगाने, मेडिकल स्टोर और दवा निर्माण इकाइयों की नियमित निगरानी तथा गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार अभियान चला रहा है।

ताजबर सिंह जग्गी की कार्यशैली में सख्त प्रवर्तन के साथ जनजागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया है। उनके नेतृत्व में विभाग ने कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ लोगों को खाद्य एवं औषधि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी कई पहल की हैं।

ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटेश्वर राव ने उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें