July 7, 2026 2:49 am

मसूरी की सड़कों पर साइकिल से निकले केंद्रीय मंत्री, IAS प्रशिक्षुओं संग दिया ‘फिट इंडिया’ का संदेश

मसूरी। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोमवार सुबह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों (बैच-2024) के साथ साइकिल रैली निकालकर फिट इंडिया अभियान को नई ऊर्जा दी। अकादमी परिसर से शुरू हुई रैली अकादमी रोड, हालोक मार्ग और कंपनी गार्डन होते हुए वापस अकादमी पहुंची।

रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री स्वयं साइकिल चलाते हुए प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ रहे। रास्ते में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. मंडाविया ने कहा कि स्वस्थ शरीर प्रभावी नेतृत्व और बेहतर कार्यक्षमता की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भविष्य के प्रशासकों का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ अधिकारी ही बेहतर निर्णय क्षमता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने युवाओं से मोबाइल और स्क्रीन पर अधिक समय बिताने के बजाय रोजाना खेल, योग, दौड़ और साइकिलिंग जैसी गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

उल्लेखनीय है कि मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी देश के आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण की प्रमुख संस्था है, जहां हर वर्ष संघ लोक सेवा आयोग से चयनित अधिकारी प्रशासनिक सेवा का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें