August 26, 2026 10:46 pm

‘सेवा पखवाड़ा’ में उमड़ा जनसैलाब, एक ही मंच पर 3,500 से अधिक लोगों को CM की मौजूदगी मे मिला योजनाओं का लाभ

ऋषिकेश। सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संदेश के साथ आयोजित सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम शनिवार को आईडीपीएल मैदान में जनसुविधाओं का बड़ा केंद्र बन गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित इस बहुउद्देशीय शिविर में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 3,500 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया।

देहरादून, हरिद्वार और टिहरी के विभिन्न विभागों ने संयुक्त रूप से लगाए गए शिविरों में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्योग, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, डेयरी और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराईं। कई मामलों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।

स्वास्थ्य शिविर सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 1,009 मरीजों की जांच कर उपचार किया। इनमें हड्डी, स्त्री एवं ईएनटी रोगियों का उपचार, 95 एक्स-रे, 70 रक्त जांच, 13 बच्चों का टीकाकरण, 15 आयुष्मान कार्ड, 20 आभा कार्ड तथा आयुष विभाग द्वारा 310 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवा वितरण किया गया। वहीं 23 दिव्यांग प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन पंजीकरण भी हुआ।

समाज कल्याण विभाग ने 75 पात्र लोगों की विधवा, वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन स्वीकृत की, जबकि 280 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कृषि, उद्यान, उद्योग, डेयरी, मत्स्य, रेशम और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभागों ने 1,200 से अधिक लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों और विभागीय योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सहकारिता विभाग के पांच स्वयं सहायता समूहों को प्रत्येक को पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी के तीन युवाओं को जापान में लगभग एक लाख रुपये प्रतिमाह के पैकेज पर रोजगार मिलने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा मत्स्य, उद्यान, उद्योग और डेयरी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जनसेवा आधारित कार्यों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें