June 30, 2026 3:14 am

156 करोड़ की लागत से बने 1872 पीएम आवास जल्द होंगे आवंटित: मुख्य सचिव

रुद्रपुर। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने रविवार को रुद्रपुर के बागवाला क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को आवासों के शीघ्र लोकार्पण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी जाएंगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 156 करोड़ रुपये की लागत से 1872 आवास तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्माण कार्य, परिसर की व्यवस्थाओं और लाभार्थियों द्वारा जमा की गई धनराशि की जानकारी ली।

जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक आवास के लिए तीन लाख रुपये केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से तथा तीन लाख रुपये लाभार्थी के अंशदान के रूप में निर्धारित हैं। वर्तमान में आवासों की साफ-सफाई और परिसर में पौधारोपण का कार्य अंतिम चरण में है।

अधिकारियों ने बताया कि परियोजना में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण भी पूरा हो चुका है और उसकी सफल टेस्टिंग कर ली गई है, जिससे आधुनिक सुविधाओं के साथ आवासीय परिसर तैयार किया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिला विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जय किशन, अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर, उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता नरेंद्र नवानी, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें