June 24, 2026 10:07 pm

मुख्यमंत्री धामी से मेयर, विधायक, पूर्व विधायक और प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास एवं सचिवालय में विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

देहरादून नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नगर विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

टिहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं और जनसमस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

काशीपुर नगर निगम के महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में आए एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद पाण्डेय ने मुख्यमंत्री से भेंट कर अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

वहीं, सचिवालय में किच्छा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें