September 15, 2026 5:17 am

पीएम मोदी के 12 साल पूरे होने पर प्रवीण तोगड़िया ने दी बधाई, यूसीसी के लिए सीएम धामी की सराहना

देहरादून। हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में शामिल होने देहरादून पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर बधाई देते हुए उनकी सरकार की कई उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं।

मोदी सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने का नया इतिहास बनाया है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में धारा 370 को हटाया गया और देश में नक्सलवाद पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार भविष्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई करेगी और युवाओं को रोजगार तथा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में भी काम करेगी।

यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी को दी बधाई

उत्तराखंड सरकार के कामकाज पर पूछे गए सवाल के जवाब में तोगड़िया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है।

चारधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर जताई आपत्ति

डॉ. तोगड़िया ने अपने संबोधन में कहा कि चारधाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश और व्यापार पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से सख्त कदम उठाने की मांग की और कहा कि चारधाम की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखा जाना चाहिए।

पर्वतीय क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ पर जताई चिंता

हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कथित अवैध घुसपैठ पर चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि इस विषय पर समय रहते प्रभावी कदम उठाना आवश्यक है, अन्यथा भविष्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं।

उन्होंने समाज से सांस्कृतिक संरक्षण, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के मुद्दों पर संगठित होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें