June 5, 2026 10:58 pm

एमएफएन विश्व चैंपियन दिगंबर रावत ने सीएम धामी से की मुलाकात, अंतरराष्ट्रीय जीत पर दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में चमोली निवासी और मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें एमएफएन (मैट्रिक्स फाइट नाइट) लाइटवेट विश्व चैंपियन बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिगंबर रावत ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार उपलब्धि हासिल कर उत्तराखंड और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि उत्तराखंड के खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि दिगंबर रावत भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

गौरतलब है कि चमोली जिले के रहने वाले दिगंबर सिंह रावत वर्तमान में एमएफएन लाइटवेट विश्व चैंपियन हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में आयोजित एमएफएन-18 प्रतियोगिता में पहले ही राउंड में तकनीकी नॉकआउट (टीकेओ) से शानदार जीत दर्ज कर विश्व खिताब अपने नाम किया था।

इस अवसर पर दिगंबर रावत ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रोत्साहन से युवाओं का मनोबल बढ़ रहा है और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने की नई ऊर्जा मिल रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें