June 5, 2026 11:07 pm

नैनीताल में सीएम धामी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- सेना पर सवाल उठाना देश नहीं करेगा स्वीकार

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की बातों को देश गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे लगातार सेना और देश की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सवाल खड़े करते रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और सेना के शौर्य पर सबूत मांगना देश की वीर सेना का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशों में भी भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सेना के पराक्रम पर सवाल उठाना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं माना जा सकता।

2027 चुनाव के लिए भाजपा को तैयार रहने का संदेश

राज्य अतिथि गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय होकर जनता के बीच जाना होगा। भाजपा सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

कैंची धाम के जाम से जल्द मिलेगी राहत

कैंची धाम क्षेत्र में बढ़ती यातायात समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। जाम की समस्या के समाधान के लिए नई सड़कों और वैकल्पिक मार्गों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों को राहत मिलेगी।

लोकायुक्त की नियुक्ति जल्द

लोकायुक्त नियुक्ति के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चयन प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और उत्तराखंड को जल्द नया लोकायुक्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय, गंगा और यमुना जैसी प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

भाजपा को फिर मिलेगा जनता का आशीर्वाद: धामी

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा लगातार जनसेवा कर रही है और 2027 में भी जनता पार्टी पर भरोसा जताएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें