June 3, 2026 10:33 pm

देवप्रयाग हादसे पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम यात्रा मार्ग पर देवप्रयाग के समीप हुई दुखद वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

सीएम धामी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य संबंधित एजेंसियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में लगाया गया। दुर्घटनास्थल पर युद्धस्तर पर राहत और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना में लापता लोगों की तलाश के लिए सघन खोज अभियान जारी है। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वह स्वयं स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रशासन से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा राहत एवं बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें