May 28, 2026 12:48 am

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन सक्षम आंगनवाड़ी, पोषण, वात्सल्य और शक्ति की समीक्षा बैठक

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य तथा मिशन शक्ति से संबंधित राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने टेक होम राशन का शत-प्रतिशत वितरण फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

उन्होंने जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समितियों की बैठकें नियमित रूप से तय समय पर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

मुख्य सचिव ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों में यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, उनकी सूची संबंधित विभागों को दी जाए और आवश्यकता अनुसार फंड भी उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन आंगनवाड़ी केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं, वहां खाली पड़े पंचायत भवनों का उपयोग किया जाए। आवश्यकतानुसार इन भवनों की मरम्मत कर आंगनवाड़ी केंद्रों के रूप में उपयोग किया जाए तथा असुरक्षित भवनों को हटाकर नए भवन बनाए जाएं।

मुख्य सचिव ने विभाग के अंतर्गत संचालित सभी राजकीय एवं स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्थाओं का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा, सचिव चन्द्रेश कुमार यादव, डॉ. वी. षणमुगम, रणवीर सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें