July 12, 2026 9:43 am

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव सख्त, मानसून से पहले तैयारियां पूरी करने के निर्देश

देहरादून: आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को आईटी पार्क स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष पहुंचकर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को यात्रा व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि चारों धामों में श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए जिला प्रशासन, बीकेटीसी और अन्य हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने भीड़ बढ़ने की स्थिति में पिछले वर्षों की तरह रात्रिकालीन दर्शन व्यवस्था को भी सुचारू रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यात्रा मार्गों के निचले क्षेत्रों में बनाए गए होल्डिंग एरिया को तत्काल सक्रिय करने के निर्देश देते हुए कहा कि वहां पेयजल, शौचालय, भोजन, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही मानसून सीजन को देखते हुए सभी जिलों को पहले से तैयारी रखने को कहा गया।

मुख्य सचिव ने भारी बारिश और भूस्खलन की संभावनाओं को देखते हुए निकासी योजना पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड और संबंधित एजेंसियों को एयरलिफ्ट जैसी आपात स्थिति के लिए भी पूरी तैयारी रखने को कहा।

उन्होंने सभी जिलों में राशन, दवाइयों और अन्य जरूरी सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। साथ ही चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के साथ स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, छोटे बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित श्रद्धालुओं को यात्रा के प्रति सावधानी बरतने और आवश्यकता पड़ने पर यात्रा टालने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी करने को कहा गया।

बैठक में शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, विनय शंकर पाण्डेय समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें