July 26, 2026 6:15 am

Dhami Cabinet : प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पद मंजूर, जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं

देहरादून: उत्तराखंड के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के संचालन के लिए प्रधानाचार्य सहित 16 नए पद सृजित करने को धामी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। कॉलेज इसी साल जुलाई से अपनी कक्षाएं शुरू कर देगा। लोहाघाट, चंपावत में 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इस कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य सरकार ने कॉलेज को समय पर शुरू करने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं। धामी कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को अपनी बैठक में हरी झंडी दी, जिससे कॉलेज के लिए आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध हो सकेगा। जुलाई से कॉलेज के संचालन के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य मनोज शर्मा को लोहाघाट स्थित इस नए कॉलेज का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया भी पहले से ही चल रही है। इन 16 पदों के सृजन से कॉलेज के सुचारु संचालन में मदद मिलेगी। यह कदम प्रदेश में महिला खेल प्रतिभाओं को निखारने में सहायक होगा। इससे उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

कॉलेज में सृजित होने वाले पद
महिला स्पोर्ट्स काॅलेज में सृजित किए जाने वाले 16 पदों में प्रधानाचार्य का एक पद शामिल है। तीन खेल अध्यापक और तीन सहायक खेल अध्यापक के पद भी मंजूर किए गए हैं। एक पीटीआई कम वार्डन, एक खेल प्रबंधक और एक फिजियोथेरेपिस्ट का पद भी शामिल है। अन्य पदों में एक कनिष्ठ सहायक, एक सहायक वार्डन, दो अनुसेवक और दो ग्राउंड स्टाफ के पद हैं। ये सभी पद कॉलेज के शैक्षणिक, प्रशासनिक और खेल संबंधी कार्यों के लिए अहम हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें