May 9, 2026 6:34 pm

राहुल गांधी ने डाट काली मंदिर के महंत के निधन पर जताया शोक, परिवार को भेजा संवेदना संदेश

देहरादून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने देहरादून स्थित मां डाट काली सिद्धपीठ मंदिर के महंत रहे स्वर्गीय रमन प्रसाद गोस्वामी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी की ओर से महंत के परिवार को संवेदना संदेश भेजा गया है।

शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और राहुल गांधी का शोक संदेश सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

अपने संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने समाज सेवा, करुणा और आध्यात्मिक जीवन के माध्यम से लोगों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर मानवता की मिसाल पेश की, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

राहुल गांधी ने कहा कि महंत जी का सेवा भाव और आध्यात्मिक जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

गौरतलब है कि मां डाट काली सिद्धपीठ मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी का कुछ दिन पहले उपचार के दौरान निधन हो गया था। वह लंबे समय से मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।

देहरादून स्थित मां डाट काली मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख सिद्धपीठों में से एक माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और मंदिर की धार्मिक मान्यता दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें