June 24, 2026 11:39 pm

विशेष सत्र: विधानसभा गेट पर गन्ना ट्रॉली पलटकर कांग्रेस विधायक का प्रदर्शन, सरकार से की किसानों के 110 करोड़ बकाया भुगतान की मांग

देहरादून। महिला आरक्षण पर बुलाए गए विशेष सत्र से पहले विधानसभा परिसर के बाहर उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक Virendra Jati ने गन्ने से लदी ट्रॉली पलटकर किसानों के बकाया भुगतान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गन्ना किसानों के करीब 110 करोड़ रुपये बकाया भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।

विशेष सत्र शुरू होने से पहले विधायक वीरेन्द्र जाती ट्रॉली में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे और मुख्य गेट के बाहर ट्रॉली पलट दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासन ने स्थिति संभालते हुए रास्ता साफ कराया।

विधायक ने कहा कि उनका मकसद सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना नहीं, बल्कि किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि Iqbalpur Sugar Mill पर किसानों का करीब 110 करोड़ रुपये बकाया है और बार-बार मांग उठाने के बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे किसान आर्थिक संकट झेल रहे हैं।

वीरेन्द्र जाती ने कहा कि किसानों को उनका हक दिलाने के लिए यह विरोध किया गया है और जब तक भुगतान नहीं होता संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि मजबूरी में इस तरह का प्रदर्शन करना पड़ा ताकि सरकार जागे।

विधानसभा के भीतर जहां महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा चल रही थी, वहीं बाहर किसानों के मुद्दे ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया। विपक्ष ने इसे सरकार की नीतियों की विफलता बताया, जबकि सत्तापक्ष ने विरोध के इस तरीके पर सवाल उठाए। इस प्रदर्शन के बाद किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें