June 29, 2026 8:41 am

सीएम धामी ने कैलाश चंद्र गहतोड़ी के परिजनों से की मुलाकात, अधिकारियों के साथ की बैठक

काशीपुर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उधमसिंह नगर के काशीपुर पहुंचे. काशीपुर पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले चंपावत के पूर्व विधायक और वन विकास निगम के अध्यक्ष दिवंगत कैलाश चंद्र गहतोड़ी के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में राज्य वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी जी के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कैलाश गहतोड़ी ने अपने कार्यों से समाज में एक अलग जगह बनाई । उनके लिए जनसेवा हमेशा सर्वोपरि रहा, गरीब और जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग देने के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में उनके सपनों को पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें