July 1, 2026 2:54 am

ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर और बहू ने ससुर को जहर देकर मारा ! एक साथ बाप-बेटे की मौत से कोहराम

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दो लोगों को जान गंवानी पड़ी। मृतक रामशरण का कसूर यह था कि पत्नी के साथ विवाद के बाद उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया था और ससुराल चला गया था। वहीं, उसके पिता को तो शायद यह भी न पता रहा हो कि उसके बेटे-बहू के बीच विवाद हुआ है। खाने में जगर मिलाकर बुजुर्ग की हत्या की बात कही जा रही है।

बेटे के बाद पिता की भी मौत

हत्या के बाद ससुराल पक्ष के लोग रामशरण का शव का लेकर उसके घर पहुंचे तो पता चला कि उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। आरोप है कि पति से लड़ाई करने के बाद गुजरा देवी गाड़ी से उतर गई थी और अपने ससुराल लौट गई थी। यहां उसने खाने में जहर मिला दिया और अपने ससुर कालिका प्रसाद की जान ले ली।

पिता-पुत्र की मौत से बवाल

पिता और पुत्र की एक साथ मौत होने से पूरे परिवार में बवाल मचा हुआ है। पिता पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पूरनपुर सीओ आलोक कुमार पूरनपुर कोतवाल की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी बहू को भी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक रामशरन के भाई पप्पू और चाचा मुरारी ने ससुराल पक्ष और बहु पर हत्या के आरोप लगाए हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें