September 11, 2026 11:38 pm

कोटद्वार में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ, सांसद अनिल बलूनी और स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भी रही मौजूद

पौड़ी गढ़वाल: गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटद्वार में पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है। अब लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून नहीं जाना पड़ेगा और स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध होगी।

शनिवार को तहसील परिसर में स्थापित इस केंद्र का विधिवत शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, विधायक ऋतु खंडूरी और मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया गया।

यह पासपोर्ट सेवा केंद्र लंबे समय से क्षेत्र की जरूरत था। पहले लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए देहरादून या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब इस सुविधा के शुरू होने से कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस मौके पर कुछ लाभार्थियों को नए पासपोर्ट भी वितरित किए गए, जिससे लोगों में उत्साह देखने को मिला।

केंद्रीय मंत्री पबित्र मार्गेरिटा ने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकों को सुलभ और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। वहीं सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से युवाओं के लिए विदेश में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

विधायक ऋतु खंडूरी ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय स्तर पर सुविधाएं बढ़ेंगी और क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें