July 17, 2026 10:33 pm

मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को CM धामी ने दिए नियुक्ति पत्र,

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत मानचित्रक पद पर चयनित 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी नियुक्ति राज्य की कृषि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को बेहतर सेवाएं मिल सकें और कृषि क्षेत्र को मजबूती मिले।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया पर जोर

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बाद अब तक 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी जा चुकी है।

प्राकृतिक खेती और मिलेट्स को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है और मिलेट्स के उत्पादन व विपणन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और फसल विविधीकरण पर जोर दिया जा रहा है।

बागवानी और औषधीय खेती पर फोकस

उन्होंने बताया कि प्रदेश में सेब, कीवी, बागवानी और औषधीय पौधों की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

युवाओं को कृषि से जोड़ने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य कृषि को लाभकारी और युवाओं के लिए आकर्षक बनाना है, ताकि अधिक से अधिक युवा इस क्षेत्र से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें