July 26, 2026 7:20 am

हरक सिंह रावत का दावा—ब्लैक में खरीदना पड़ा गैस सिलेंडर, 1800 रुपये चुकाए, सरकार पर साधा निशाना

देहरादून। कांग्रेस नेता Harak Singh Rawat ने राज्य में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें अपने घर के लिए गैस सिलेंडर ब्लैक में 1800 रुपये देकर खरीदना पड़ा

शनिवार को मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में जाने के दौरान हरक सिंह रावत कुछ देर के लिए Uttarakhand Pradesh Congress Committee के राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेश में गैस और ईंधन संकट को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला।

हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कैबिनेट मंत्री रह चुके होने के बावजूद उन्हें अपने घर के लिए ब्लैक में सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा, जिसके लिए उन्हें 1800 रुपये चुकाने पड़े

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर रेस्टोरेंट और होटलों को मजबूरी में लकड़ी के चूल्हों पर खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे हालात और खराब हो गए हैं।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि दो दिन पहले उन्होंने देहरादून के जिला पूर्ति अधिकारी से दो घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन उन्हें बताया गया कि फिलहाल गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह प्रतिबंधित है।

उन्होंने कहा कि सरकार चाहे जो भी बयान दे, लेकिन वास्तविकता यह है कि गैस सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं

इस दौरान हरक सिंह रावत ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि ईंधन आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर सरकार की नीति विफल साबित हो रही है, जिसके चलते देश और प्रदेश में गैस व ईंधन संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें