July 26, 2026 7:20 am

सदन में मुख्यमंत्री की हाइट पर हुई टिप्पणी, सीएम धामी ने शायराना अंदाज में दिया जवाब

गैरसैंण: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब सदन में मुख्यमंत्री की लंबाई को लेकर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में जवाब देकर माहौल खुशनुमा कर दिया।

दरअसल बजट सत्र के पांचवें दिन प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मद-7 के तहत अपना वक्तव्य रखने के लिए खड़े हुए। इसी दौरान विपक्ष की ओर से आवाज आई कि “थोड़ा तेज बोलिए, आवाज नहीं आ रही है।”

इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा, मेरी लंबाई ज्यादा है तो क्या करूं। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि “माइक लंबे करने पड़ेंगे।”

इसके बाद विपक्ष की ओर से कुछ और टिप्पणियां हुईं, जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को याद करते हुए शायराना अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा,
यूं तो यहां आने वाला हर कोई शख्स मुझसे बड़ा है, लेकिन मेरा कद भी कुछ कम नहीं।

मुख्यमंत्री की इस हाजिर जवाबी के बाद सदन में मौजूद सभी सदस्यों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी और माहौल हल्का हो गया।

विपक्षी नेताओं के चेहरे पर भी दिखी मुस्कान

मुख्यमंत्री के इस जवाब के बाद विपक्ष के नेता यशपाल आर्य, काजी निजामुद्दीन, हरीश धामी, विक्रम नेगी, रवि बहादुर और भुवन कापड़ी समेत कई विधायकों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

गुड गवर्नेंस पर भी रखा वक्तव्य

इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड को हाल के वर्षों में वित्तीय प्रबंधन और गुड गवर्नेंस के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा जारी Fiscal Health Index 2026 में उत्तराखंड को पूर्वोत्तर एवं हिमालयी राज्यों की श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने राजस्व प्रबंधन, व्यय की गुणवत्ता, ऋण प्रबंधन और वित्तीय अनुशासन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही राज्य सरकार ने Fiscal Responsibility and Budget Management Act के मानकों का भी पालन किया है और राजस्व अधिशेष (Revenue Surplus) की स्थिति बनाए रखी है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें