June 10, 2026 5:43 pm

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं और विभागों के बीच समन्वय से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी है, इसलिए कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, प्रभावी यातायात प्रबंधन योजना बनाने, पार्किंग व्यवस्था मजबूत करने और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

बैठक में गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय, हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति और विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि केंद्रीय गृह मंत्री का हरिद्वार दौरा सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें