July 16, 2026 12:22 am

CS आनंद बर्धन की अध्यक्षता में व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मंजूरी

देहरादून। सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में आयोजित व्यय-वित्त समिति की बैठक में राज्य के खेल, पर्यटन, कारागार एवं आधारभूत ढांचा परियोजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं को हरी झंडी दे दी गई।

चंपावत में स्टेडियम और गोल्ज्यू कॉरिडोर को स्वीकृति

बैठक में मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत जनपद चंपावत मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मैदान में स्टेडियम निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान की गई।
इसके साथ ही गोलज्यू कॉरिडोर परियोजना के तहत श्री गोलू देवता कॉरिडोर निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि कॉरिडोर का प्रस्ताव मंदिर को केंद्र में रखते हुए तैयार किया जाए तथा इसमें कुमाऊं की पारंपरिक संस्कृति और नैसर्गिक स्वरूप की झलक शामिल की जाए।

देहरादून में सीवरेज परियोजना को मंजूरी

देहरादून जनपद के आमवाला तरला क्षेत्र में रिंग फेंसिंग कार्यक्रम के अंतर्गत 1788.34 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित आमवाला तरला सीवरेज परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई।

सितारगंज केंद्रीय कारागार का विस्तारीकरण

केंद्रीय कारागार सितारगंज के विस्तारीकरण कार्य के लिए 3814.72 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी दी गई।

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय भवन निर्माण

गोलापार, हल्द्वानी में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक एवं एकेडमिक भवन तथा 100 बेड क्षमता वाले छात्रावास निर्माण के लिए 2679.37 लाख रुपये की योजना को स्वीकृति दी गई।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, दिलीप जावलकर, एस.ए. आदांकी, रणवीर सिंह चौहान, धीरज गब्र्याल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यय-वित्त समिति की इस बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, खेल सुविधाओं और पर्यटन विकास को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें