February 20, 2026 11:43 am

कैबिनेट में आएगा राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के लिए सीधे नौकरी का प्रस्ताव, लंबे समय से अटका

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों के 243 पदक विजेताओं को सीधे नौकरी का प्रस्ताव इस महीने 25 फरवरी को कैबिनेट में आ सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आउट ऑफ टर्न जॉब का प्रस्ताव कैबिनेट में लाने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश में पिछले साल हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त किया। सरकार की ओर से नई खेल नीति में पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न नौकरी की व्यवस्था की है।

इसके तहत राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी जानी है, लेकिन राष्ट्रीय खेलों के एक साल बाद भी पदक विजेताओं को नौकरी नहीं मिल पाई है। हालांकि विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है। जो पिछले काफी समय से लटका है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

Poola Jada

और पढ़ें