June 10, 2026 10:30 pm

पुष्कर सिंह धामी ने दी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।  मुख्यमंत्री ने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, तप, त्याग और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक पर्व है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड भगवान भोलेनाथ की पावन स्थली है और यहां स्थित केदारनाथ मंदिर सहित अनेक शिवधाम प्रदेश की आध्यात्मिक पहचान हैं। मुख्यमंत्री ने प्रार्थना की कि भगवान शिव की कृपा से राज्य में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा सभी के जीवन में मंगलमय परिवर्तन आए।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें