June 30, 2026 8:30 am

सीएम धामी बोले- विपक्षी सत्ता में आते तो मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाते, जनता के सामने हो चुका स्पष्ट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जो लोग मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की बात करते थे, उस समय यदि वह सरकार में आते तो उस दिशा में आगे बढ़ते। यह जनता के सामने स्पष्ट हो चुका है। मुख्यमंत्री ने दून विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, जिस तरह मामला सामने आया इससे स्पष्ट हो चुका है और प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।

मदरसे के नाम पर ट्रस्ट को दी गई सहसपुर क्षेत्र की जमीन को अब अन्य लोगों को बेचे जाने के बारे में पूछने पर सीएम ने कहा, प्रकरण गंभीर है, मामले में जांच के आदेश कर दिए गए हैं, यदि जमीन नियम और व्यवस्था के आधार पर नहीं है तो नियम-कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, यदि जमीन सरकार में निहित करनी होगी तो उसे निहित किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि हम डॉ नित्यानंद की जन्म शताब्दी मना रहे हैं। उन्होंने सीमांत क्षेत्र में खराब हो रही डेमोग्राफी के बारे में बहुत पहले चिंता की थी। उन्होंने हिमालय और पर्यावरण की भी चिंता की उनके जो शोध है सरकार उसे आगे बढ़ाएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें