June 13, 2026 6:06 pm

भारत ने जीता अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व सीएम धामी ने दी बधाई

देहरादून। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ICC अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार उपलब्धि पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीम को हार्दिक बधाई दी और युवा खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और देश के लिए गर्व पैदा करने की प्रशंसा की।
राज्यपाल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट में कहा आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत अंडर-19 क्रिकेट टीम ने जो शानदार प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है।
इस जीत में युवा खिलाड़ियों की संयम, मेहनत और दबाव में विश्वास झलकता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि भारतीय क्रिकेट का अगला पीढ़ी सुरक्षित हाथों में है। पूरे देश के लोग इस गर्व के पल को मनाते हुए टीम के सभी सदस्यों को उनके भविष्य के सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस जीत ने न केवल देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में खुशी और उत्साह पैदा किया है, बल्कि यह भारत के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा और संभावनाओं का भी प्रतीक है।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने भी कहा, “विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब अपने नाम करने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के होनहार खिलाड़ियों को बधाई। सभी खिलाड़ियों ने देश को गौरवान्वित किया है। सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।”

खेल मंत्री आर्या ने दी शुभकामनाएं

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को छठी बार खिताबी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। खेल मंत्री ने कहा कि इस विश्व कप में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी और पूरे विश्व में अपनी श्रेष्ठता स्थापित की। उन्होंने कहा कि फाइनल मैच में वैभव सूर्यवंशी ने जोरदार पारी खेली व दशकों तक याद रखी जाएगी।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें