June 29, 2026 4:37 pm

‘राहुलयान न लॉन्च हो पाया और न ही लैंड’, राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर बड़ा हमला : Video

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 19 अप्रैल को देशभर के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहले चरण की वोटिंग होगी। इस बीच राजनीतिक दलों के नेता भी एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। अब भाजपा के दिग्गज नेता और देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा है कि 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से हार के बाद राहुल गांधी में वहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है। वह अपनी हार के बाद उत्तर प्रदेश से केरल पलायन कर गए हैं।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कांग्रेस का राहुलयान बताया। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रम और परियोजनाएं लॉन्च की जा रही हैं लेकिन कांग्रेस के युवा नेता पिछले 20 वर्ष में लॉन्च नहीं हो पाए। राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का राहुलयान न तो लॉन्च हो पाया और न ही कहीं लैंड कर पाया।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें