July 28, 2026 8:46 am

सीएम धामी ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’,

देहरादून: लोकसभा चुनाव को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झूठ का पुलिंदा करार दिया है. उनका कहना है कि चुनाव में जो परिणाम आने वाले हैं, वो पहले ही कांग्रेस के सामने आ चुका है. वहीं, बीजेपी के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही.

सीएम पुष्कर धामी ने निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद देश में 60 सालों तक किसी ने राज किया है तो वो एक मात्र कांग्रेस पार्टी है. कांग्रेस ने अपने समय में सैनिकों के लिए कोई काम नहीं किया, देश की गरीब आबादी के लिए कोई काम नहीं किया, सीमांत क्षेत्रों के साथ ही उत्तराखंड के लिए कोई काम नहीं किया. इसके साथ ही उत्तराखंड को जो पैकेज मिला था, कांग्रेस उसको समाप्त करने का काम किया है. ऐसे में कांग्रेस का घोषणा पत्र सिर्फ एक झूठ का पुलिंदा है.

वहीं, सीएम धामी ने कहा कि बीजेपी जो संकल्प पत्र जनता के बीच लाती है, उसको पूरा भी करती है. साथ ही कांग्रेस पर सीएम धामी ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में जो रिजल्ट आने वाले हैं, वो पहले ही कांग्रेस के सामने आ गया है. ऐसे में 4 जून से पहले ही कांग्रेस ने ये मान लिया है कि कहीं कोई मुकाबला नहीं है.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें