June 10, 2026 8:20 pm

CM धामी ने काशीपुर में किया शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ, नगर निगम के 14 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

काशीपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को काशीपुर स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सम्मेलन में प्रदेश के सभी निकायों के मेयर व अध्यक्ष, नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारी शामिल हैं। महापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया। सम्मेलन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता गुरविन्दर सिंह चंडोक, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल और संयोग चावला सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

महापौर दीपक बाली ने संबोधन देते हुए कहा कि उत्तराखंड के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी निकायों की तरफ से मांग रखते हुए कहा कि विद्युत विभाग निकाय की जमीन पर ट्रांसफर लगाता है लेकिन निकाय को कोई भुगतान नहीं करता है। ऐसे में जनता से वसूले जाने वाले बिल का दो प्रतिशत भुगतान निकाय को करना चाहिए।

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि नगर प्रबंधन एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस सम्मेलन का उद्देश्य अनुभवों का आदान प्रदान करना और भविष्य की योजनाओं को दिशा देना है। नगर सेवा कोई पद नहीं है यह जन सेवा की प्रतिज्ञा है। सभी को सुनिश्चित करना चाहिए कि भ्रष्टाचार से दूर रहे। आधुनिक तकनीकों का स्वागत करें। नगरों का विकास ही देश का विकास है। नगरों को स्वच्छ, सुरक्षित बनाकर देश का गौरव बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा गौरवशाली राज्य अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए 25 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। राज्य में बार-बार आपदाओं के कारण नुकसान हुआ। कई लोगों ने अपने परिजनों को खोया। शहर की दशा और दिशा तय करने में निकाय अहम भूमिका निभा रहे हैं। आशा करता हूं कि आप आगे भी इसी निष्ठा के साथ शहरों के विकास को आगे बढ़ाते रहेंगे। राज्य गठन के समय 63 स्थानीय निकाय थे और सिर्फ देहरादून नगर निगम था। वहीं आज 160 नगरीय निकाय और 11 नगर निगम हैं। इन वर्षों में राज्य के विकास के साथ रोजगार भी सृजन किए गए हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत लोगों के पक्का घर का सपना साकार हुआ है। उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने के लिए कार्य किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को दिया जा रहा है। प्रत्येक नगर निकाय में रजत जयंती पार्कों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 57 पार्कों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है। विभिन्न चुनौतियों के बावजूद हमारे प्रदेश ने चार वर्षों में कई उपलब्धियां हासिल की है। काशीपुर के चैती मंदिर को मानसखंड का हिस्सा बनाया गया है। यहां की विभिन्न प्राचीन मंदिरों के पुनर्निर्माण पर कार्य कर रहे हैं। इस क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 1100 करोड़ की लागत से औद्योगिक पार्क और 100 करोड़ की लागत से एरोमा पार्क का निर्माण कार्य जा रहा है। लव जिहाद, लैंड जिहाद और अवैध मदरसों पर कार्रवाई की गई है। सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें