July 28, 2026 10:29 am

VIDEO: यूपी में महिलाओं ने युवक को चप्पल की माला पहनकर जूतों से पीटा, पेशाब और गटर का पानी पिलाया

मुरादाबादः उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला युवक का बाल पकड़ी हुई है। जबकि एक लड़की उसे जूते से पीट रही है। युवक के गले में जूते-चप्पल की माला पहनाई गई है। रस्सी से बंधा असहाय युवक जमीन पर पड़ा चिल्ला रहा है लेकिन उसे बचाने वाला कोई नहीं है। युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप है।

युवक पर रेप करने का आरोप

इतना ही नहीं इस युवक को पेशाब और गटर का गंदा पानी पिलाया गया। लड़के की समाज में बेइज्जती हो इसलिए वीडियो बनाकर वायरल की गई। वीडियो में कहा जा रहा है जो ऐसा करेगा उसका यही हाल होगा। युवक को उस लड़की से भी पिटवाया गया जिस लड़की को नशे वाला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर गलत काम करने का आरोप लगाया गया है। मामला थाना सिविल लाइन के अगवानपुर का है।

युवक के पिता ने कही ये बात

लड़के के पिता राजकुमार का आरोप है कि उनके लड़के को फोन से बुलाया गया था। फिर उसे कहां ले जाया गया उन्हें नहीं पता। वीडियो वायरल होने के बाद रिश्तेदारों का फोन से फोन आया। तब लड़के के साथ हुई घटना का पता चला और फिर उन्हें पुलिस ने लड़के के थाने में होने की सूचना दी।

8 लोगों पर केस दर्ज, 3 गिरफ्तार

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना सिविल लाइंस में एक मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वीडियो के माध्यम से सामने आया कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बाकी लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस संबंध में दर्ज मुकदमें में दो महिलाओं सहित आठ लोगों को नामजद किया गया जबकि दस अज्ञात भी शामिल हैं। ये दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें