June 25, 2026 12:43 am

उत्तराखंड : आईपीएस लोकेश्वर सिंह ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा, यूएन से संबद्ध संगठन में देंगे सेवाएं

देहरादून: आईपीएस अफसर लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को पुलिस सेवा से त्यागपत्र दे दिया। उनके त्यागपत्र को शासन की ओर से अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आईपीएस लोकेश्वर वर्तमान में पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। उनके त्यागपत्र की पुष्टि करते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने लोकेश्वर सिंह को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों में उनकी उल्लेखनीय सेवाएं रही हैं। अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। संगठन में सेवाएं देने से पहले उन्होंने पहली औपचारिकताओं के रूप से पुलिस सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। डीजीपी दीपम सेठ ने उनके त्यागपत्र की पुष्टि की है।

उन्होंने लोकेश्वर सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकेश्वर सिंह की इस नई नियुक्ति से भारत का प्रतिनिधित्व और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा। उत्तराखंड में उन्होंने जिस तरह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है उम्मीद है कि उसी तरह से वह अपनी नई जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें