July 28, 2026 10:15 am

उत्तराखंड में इंडिया गठबंधन के साथ आई AAP, लोस चुनाव में क्या बन पाएगी बात ?

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी भी अब इंडिया गठबंधन के साथ आ गई है। इसकी जानकारी आज प्रेस क्लब में आज इंडिया गठबंधन की ओर से प्रेस वार्ता कर दी गई। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि व आम आदमी पार्टी के कार्यकारणी अध्यक्ष एस एस कलेर मौजूद रहे।

इंडिया गठबंधन ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इंडिया गठबंधन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सीबीआई और ईडी जैसी केंद्रीय एजेंसिओं पर दबाव बनाकर विपक्षी दलों के हनन करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के परिपेक्ष्य में अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुद्दे को साक्षी बनाकर हिमालायी राज्यों में बढ़ते महिला अपराध में उत्तराखंड के पहले नंबर पर आ जाने की बात भी कही है।

पांचों सीटों पर जीतने का किया दावा

पिछले विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो आम आदमी पार्टी का कुछ खास प्रदर्शन उत्तराखंड में देखने को नहीं मिला था। एक भी विधानसभा सीट पर आप जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। हालांकि कुछ वोट बैंक ज़रूर आम आदमी पार्टी का विधानसभा चुनाव में देखने को मिला था। इस बार के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का पहला गठबंधन देखने को मिल रहा है। जिसके चलते इंडिया गठबंधन सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रहा है।

गठबंधन के साथ AAP के आने से क्या बनेगी बात ?

भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय मंत्री जिस तरीके से उत्तराखंड में रोड शो और दौरे कर रहे हैं उस से भाजपा की पकड़ फिलहाल इस चुनाव में मज़बूत नज़र आ रही है। पिछले 2014 और 2019 के चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम उत्तराखंड की सभी पांचो सीटों पर लहराया था। इस चुनाव में देखना होगा कि जनता किसे चुनती है। क्या आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन के साथ आ जाने से बात बनती है या नहीं।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें