June 12, 2026 8:36 am

देहरादून में दशहरा मेले की तैयारियों जोरों पर, परेड ग्राउंड में धू-धू कर जलेगा 121 फीट ऊंचा रावण

देहरादून: देश भर में दशहरा पर्व की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. क्योंकि दशहरा पर्व आने में महज दो से तीन दिन का ही वक्त बचा है, जिसके चलते तमाम जगहों पर लगाए जाने वाले दशहरे मेले को अंतिम रूप दिए जाने की कवायद चल रही है. उत्तराखंड में भी तमाम जगहों पर दशहरा मेले का आयोजन किया जाता है. राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में दशहरा मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है.

देहरादून के परेड ग्राउंड में इस साल 121 फीट लंबा रावण का पुतला लगा दिया गया है. साथ ही 70 और 60 फीट का कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाया जा रहा है. देहरादून में हर साल बन्नू बिरादरी की ओर से दशहरा मेला का आयोजन किया जाता है. ऐसे में इस साल भी परेड ग्राउंड को भव्य रूप से दशहरा मेला के लिए तैयार किया जा रहा है.

रावण की लंका भी तैयार की जा रही: मुख्य रूप से रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला लगाने के साथ ही रावण की लंका भी तैयार की जा रही है. दशहरा पर्व पर लंका दहन के बाद रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले का दहन किया जाएगा. परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भी तमाम इंतेजामत किया जा रहे हैं. हर साल दशहरा मेला के दौरान परेड ग्राउंड में हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं. कई बार अव्यवस्थाएं भी होती हैं, जिसके चलते लोगों की सुरक्षा को देखते हुए चारों तरफ बैरिकेड लगाए गए हैं.

आतिशबाजी के लिए अगल से जगह चिन्हित: आतिशबाजी के लिए एक अलग ही जगह चिन्हित की जाती है, जिसके चारों तरफ बैरिकेड लगाया जाता है ताकि लोग वहां न पहुंच पाए. फिलहाल, परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगा दिया गया है और लंका का स्ट्रक्चर भी आधा तैयार कर लिया गया है. ऐसी 2 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन से एक दिन पहले यानी 1 अक्टूबर को परेड ग्राउंड में सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएगी.

परेड ग्राउंड में रावण का पुतला लगाए जाने के बाद से ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. लोग ग्राउंड में पहुंचकर सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं. परेड ग्राउंड में विजय दशमी के दिन रावण पुतला दहन के दौरान हर साल मुख्यमंत्री भी शामिल होते रहे हैं. ऐसे में संभावना बताई जा रही है कि इस साल भी रावण पुतला दहन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दशहरा मेले में शामिल होंगे.

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें