June 24, 2026 10:01 am

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दीं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं, भगवान धनवंतरी के चित्र पर अर्पित किये पुष्प

देहरादून: राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को  शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसने सदियों से मानवता को निरोगी जीवन का मार्ग दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड ने आयुष चिकित्सा एवं आयुर्वेद के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार के सतत प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप लाखों की संख्या में नागरिक आयुर्वेद से लाभान्वित हुए हैं। प्रदेश में आयुर्वेद और योग पद्धति को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके तहत राज्य में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुदृढ़ किया जा रहा है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें