August 16, 2026 12:27 am

मोदी सरकार के 10 वर्षों का हिसाब मांगने को कांग्रेस ने छेड़ा अभियान, जाएगी जनता के बीच

देहरादून: कांग्रेस ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ अभियान के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं के बीच जाकर मोदी सरकार से 10 वर्ष के विकास का हिसाब मांगेगी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी के ‘मेरे विकास का दो हिसाब’ राष्ट्रीय अभियान को प्रदेश में भी लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेता प्रत्येक चुनाव में विकास के मुद्दों के स्थान पर भावनात्मक मुद्दे बदल-बदल कर हवा-हवाई चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने देश के विकास व जनहित से जुड़े मुद्दे उठाकर भाजपा पर सवालों की बौछार करने का निर्णय लिया गया है।

ज्वलंत सवालों से बचने का रास्ता खोज रही BJP

जोशी ने कहा कि चारों ओर से घिरी भाजपा जनता के ज्वलंत सवालों से बचने का रास्ता खोज रही है। जनता जुमलेबाजी से परेशान हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह अभियान केवल इंटरनेट मीडिया तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से भी मजबूती से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास जनहित से जुड़े सवालों का कोई जवाब नहीं है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा कभी कालाधन वापस नहीं ला पाई। दो करोड़ नौकरी जुमला बनकर रह गई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अभियान के माध्यम से किसान, युवा, बेरोजगार, महिला, व्यापारी और छात्र की आवाज बनेगी। इस अभियान को भाजपा बनाम जनता का रूप दिया जाएगा। देश की जनता इन सवालों के माध्यम से भाजपा के अबकी बार चार सौ पार नारे की हवा निकालने जा रही है।

और पढ़ें

मतदान सर्वेक्षण

0
Default choosing

Did you like our plugin?

Poola Jada

और पढ़ें